गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

0 72

Railways Run 367 Additional Trains: गणेशोत्सव का त्योहार नजदीक है, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। गणेशोत्सव के दौरान यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने 367 अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें मुंबई से कोंकण और राज्य के अंदर अन्य हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इससे हजारों श्रद्धालुओं, जो खास तौर पर गणेशोत्सव के लिए अपने गांव जाते है उन्हें राहत मिलेगी। इस सुविधा के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। सीएम फडणवीस ने कहा गणेशोत्सव का त्योहार महाराष्ट्र की संस्कृति है, इसकी धड़कन है। इस त्योहार के अवसर पर रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही अतिरिक्त ट्रेनों की सेवाएं श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देंगी। खासकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर लौटने में आसानी होगी।

महाराष्ट्र सरकार की मांग
हर साल गणेशोत्सव पर लाखों श्रद्धालु मुंबई और पुणे से कोंकण क्षेत्र और अन्य ज़िलों में अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने त्योहार के दौरान भारी भीड़ की सुविधा के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से अतिरिक्त रेल सेवाएं चलाने की मांग की थी। इस मांग को रेलवे ने स्वीकार किया और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बार 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की घोषणा की। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ट्रेन की सेवाओं से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ पर भी नियंत्रण रखना संभव होगा।

10 दिनों तक चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कोंकणवासी और मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बसे श्रद्धालु हर साल गणेशोत्सव के दौरान अपने घर लौटते हैं। इस दौरान टिकट और यात्रा, दोनों ही एक बड़ी चुनौती बन जाते हैं। अतिरिक्त रेल सेवाओं से यात्रियों को राहत मिली है।” यह फैसला कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वहां गणेशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। सरकारी सूत्रों की माने तो ये ट्रेनें पूरे 10 दिन गणपति के आगमन से लेकर गणेश विसर्जन तक चलाई जाएंगी। रेलवे भीड़ को देखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी प्रदान करेगी। इससे यात्रियों को यात्रा कनरे में आसानी होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.