दिल्ली-NCR समेत UP के अन्य जिलों में बारिश ने खुशनुमा किया मौसम…

0 590

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही बारिश जारी है। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया था कि अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होगी।

कल तो एक घंटे में ही दिल्ली में 3.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही दिल्ली में अभी तक जुलाई में 220 मिमी बारिश से ज्यादा दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर जुलाई में दिल्ली में 210.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 69 से 98 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने कहा था कि आज अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.