राजू श्रीवास्तव की तबीयत फिर बिगड़ी, डॉक्टरों ने बताई हालत चिंताजनक

0 264

मुंबई: उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन और जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के हेल्थ से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत एक बार फिर नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि राजू की हालत बेहद गंभीर है। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अब उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई जा रही है। उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे हैं। वह कोई करिश्मा करें।

आपको बता दें कि, राजू श्रीवास्तव को बीते दिन 10 अगस्त 2022 को हार्टअटैक आया था। इसके बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। कल डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन आज अचानक उनकी हालत फिर से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि, बुधवार देर रात से उन्हें बार बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनका सिर का सीटी स्कैन कराया, तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है।

शेकर सुमन ने किया था खुलासा:

अभिनेता शेखर सुमन, राजू श्रीवास्तव के परिजनों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बीते दिन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर खुलासा किया था। शेखर सुमान ने बताया था कि, अभी 15 दिन पहले ही उनकी मुलाकात राजू श्रीवास्तव से हुई थी। राजू इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के सेट पर आए थे, जब शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव को देखा तो वह कमजोर दिख रहे थे। जिसके बाद शेकर सुमन ने उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.