इस वर्ष राम नवमी 2026 के अवसर पर एक सवाल अक्सर उठता है—क्या इसे 26 मार्च को मनाया जाए या 27 मार्च को? हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि इस साल 26 मार्च की सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे तक रहेगी।
कौन सा दिन सही रहेगा?
राम जन्म का समय मध्याह्न (लगभग दोपहर 12 बजे) माना जाता है। इस वजह से कई धार्मिक विद्वान 26 मार्च को राम नवमी मनाना उचित मान रहे हैं। वहीं, जो लोग उदय तिथि को महत्व देते हैं, वे इसे 27 मार्च को मनाने की सलाह दे रहे हैं। अयोध्या में इस वर्ष 27 मार्च 2026 को मुख्य राम नवमी उत्सव आयोजित किया जाएगा।
राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त
27 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। इस समय भगवान श्रीराम की आराधना करना धार्मिक दृष्टि से सबसे फलदायी माना जाता है।
राम नवमी का महत्व
राम नवमी भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर श्रीराम का जन्म हुआ। उनका जन्म अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। इसी वजह से हर वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी को राम जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।