अयोध्या में राम नवमी के मौके पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से शुरू होने वाले विशेष अनुष्ठान 11 बजे तक जारी रहेंगे और इस दिन कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक भक्त भगवान रामलला के दर्शन कर सकें। दोपहर 12 बजे भगवान राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी इस दिव्य क्षण के साक्षी बन सकेंगे।
अयोध्या में राम नवमी के पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला को करीब छह क्विंटल पंजीरी और पारंपरिक 56 भोग का विशेष प्रसाद अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में दिनभर बधाई गान और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, वहीं राम परिवार के दरबार में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर मैट, छाया और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि भीड़ के बीच भी दर्शन सुगम हो सके। इसके साथ ही फूल बंगला झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी, जबकि शाम होते ही मंदिर का शिखर भव्य फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा और पूरा परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो जाएगा।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.