फिर जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, दो महीने के अंदर मिली दूसरी पैरोल

0 101

रोहतक : डेरा प्रमुख रामरहीम को पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में कटेगी। शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गए। इससे पहले वीरवार को हनीप्रीत वकील हरीश छाबड़ा के साथ सुनारिया जेल पहुंचे और रामरहीम से मुलाकात की।

सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसके चलते जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी था।

जेल मंत्री रणजीत चौटाला कह चुके हैं कि रोहतक मंडल आयुक्त को इस पर निर्णय लेना है। शुक्रवार को इस संबंध में मंडल आयुक्त कार्यालय से पत्र जारी हो गया। रामरहीम की अर्जी को मंजूरी दी गई है, लेकिन पैरोल की अवधि बागपत के बरनाला स्थित आश्रम में कटेगी। गुरुवार को हनीप्रीत व वकील हरीश छाबड़ा दोपहर करीब एक बजे सुनारिया जेल पहुंचे। दोनों ने रामरहीम से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे दोनों जेल परिसर में रहे।

नवंबर माह में भी बरनावा आश्रम में कटती थी रामरहीम की पैरोल
इससे पहले प्रदेश सरकार ने रामरहीम को नवंबर 2022 में रामरहीम को 40 दिन का पैरोल दिया था। यह अवधि भी रामरहीम ने यूपी के बागपत जिले में डेरे के बरनावा स्थित आश्रम में काटी थी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तभी से रामरहीम सुनारिया जेल में बंद है। वह बीच-बीच में पैरोल पर जेल से बाहर आता रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.