RBI का बड़ा फैसला: 2,000 रुपये का नोट हुआ बंद, 30 सितंबर 2023 तक बैंक से बदलवा सकेंगे!

0 190

नई दिल्ली: अब बाजार में 2000 रुपए का गुलाबी नोट नहीं दिखेगा। आरबीआई ने इस नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। काला धन पर रोक लगाने के लिए पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी जारी किए जाने के बाद 2000 रुपए का नोट चलन में आया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद 2000 रुपए का यह नोट बाजार में बहुत कम दिखने लगा।

बीते कुछ महीनों से तो ऐसा हो गया था कि इस गुलाबी नोट का दर्शन बैंक-एटीएम तक में नहीं हो रहे थे। इस बीच 2000 रुपए का नोट बंद किए जाने की बात कई बार सामने आई। लेकिन शुक्रवार 19 मई को आरबीआई ने आधिकारिक रूप से 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है।

हालांकि बाजार में मौजूद 2000 रुपए का वैध होंगे। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब 2000 रुपए के नोट नहीं छपेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.