धर्मवीर प्रजापति अस्पताल पहुंचकर जाना जिला कमान्डेन्ट का हालचाल, भगवान से की उनके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना

0 597

लखनऊ: होमगार्ड्स एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति आज लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ..में भर्ती जिला कमांडेंट वाराणसी श्री राजमणि सिंह को देखने पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने जिला कमांडेंट का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। एक हादसे में पत्नी और बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने उचित देखभाल के निर्देश भी हॉस्पिटल प्रशासन को दिए।

जिला कमान्डेन्ट राजमणि सिंह पिछले सप्ताह आगरा से वाराणसी अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक नींद की झपकी आ जाने की वजह से उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी व बच्चे को गम्भीर चोटें आई। जिसके पश्चात सभी घायलों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.