स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रविवार को एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां रियल मैड्रिड की टीम अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में एल्चे का सामना करेगी। इस मैच में रियल मैड्रिड की नजर जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रखने पर होगी।
रियल मैड्रिड ने हाल ही में चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से हराया था। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। हालांकि मंगलवार को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे चरण से पहले यह मुकाबला भी रियल मैड्रिड के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
वहीं एल्चे की टीम इस समय रेलीगेशन के खतरे से जूझ रही है। दो महीने पहले तक टीम आठवें स्थान पर थी, लेकिन अब अंक तालिका में 17वें स्थान पर पहुंच गई है और निचले पायदान से बचने के लिए उसे हर मैच में संघर्ष करना पड़ रहा है। इस सीजन की शुरुआत में एल्चे ने अपने घरेलू मैदान पर रियल मैड्रिड को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था।
कब खेला जाएगा रियल मैड्रिड बनाम एल्चे का मैच
रियल मैड्रिड और एल्चे के बीच ला लीगा का मुकाबला रविवार, 15 मार्च को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा मैच
यह मैच स्पेन के मैड्रिड शहर में स्थित सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
रियल मैड्रिड और एल्चे के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
भारतीय दर्शक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।