Realme 16 5G इंडिया प्राइस और फीचर्स लीक: लॉन्च से पहले खुला रेट और स्पेसिफिकेशन्स

0 76

नई दिल्ली: realme 16 5G के भारत में लॉन्च की तारीख 2 अप्रैल तय हो चुकी है। यह फोन realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने Selfie Mirror डिजाइन के साथ सेगमेंट में नया अनुभव देने के लिए लगातार टीज़ कर रही है। लॉन्च से पहले ही फोन का रिटेल बॉक्स और कीमत इंटरनेट पर लीक हो चुकी है।

भारत में कीमत और मेमोरी वेरिएंट्स
पेशनेटगीक्ज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार realme 16 5G तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आएगा। स्टार्टिंग वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 31,999 रुपये में लॉन्च होगा। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage का प्राइस 33,999 रुपये होगा और 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा। शुरुआती सेल में 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा, जिससे स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये तक गिर सकता है। इसके अलावा 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। प्रीबुकिंग 5 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।

लीक प्राइस को अभी कंफर्म न मानें
91मोबाइल्स की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यह लीक प्राइस फाइनल नहीं माना जाना चाहिए। क्योंकि realme 16 Pro 5G को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, ऐसे में realme 16 का भी समान प्राइस रहना संभव नहीं लगता। अनुमान है कि realme 16 को भारत में 25 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट होगा, जो 6nm फेब्रिकेशन पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 2.0GHz से 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड 16 पर रियलमी यूआई 7 के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 मेन सेंसर और एलईडी फ्लैश शामिल है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में Selfie Mirror डिजाइन शामिल किया गया है।

बैटरी और डिस्प्ले
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 5 साल की बैटरी हेल्थ सपोर्ट के साथ आएगी। 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी। डिस्प्ले 6.57 इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह realme का IP69 Pro रेटिंग वाला फोन होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.