नई दिल्ली से टेक जगत में बड़ी खबर सामने आई है। स्मार्टफोन निर्माता Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 16 5G को जल्द भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने इस फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।
7000mAh बैटरी के साथ दमदार बैकअप
Realme 16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 6 दिनों तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा यूजर्स लगभग 21.67 घंटे तक WhatsApp चैटिंग, 22.86 घंटे तक Instagram रील्स स्क्रॉलिंग और 22.06 घंटे तक YouTube वीडियो देख सकेंगे। फोन में 60W फास्ट चार्जिंग, AI स्मार्ट चार्जिंग और पावर सेविंग मोड का भी सपोर्ट मिलेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन भी दमदार
इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके साथ 3000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन का डिजाइन पतला और हल्का होगा, जिसकी मोटाई 8.1mm और वजन 183 ग्राम बताया गया है। यह एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
पावरफुल परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Realme 16 5G में लेटेस्ट Android 16 आधारित Realme UI 7.0 दिया जाएगा। कंपनी ने तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। ग्लोबल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग भी मिलेगी। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 6050 स्क्वायर मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया होगा।
भारत में Flipkart पर होगी बिक्री
यह स्मार्टफोन भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी पहले ही इस फोन को वियतनाम में लॉन्च कर चुकी है और अब भारतीय बाजार में इसके आने का इंतजार किया जा रहा है।