Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च: कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 5800mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मिड-रेंज में मचाएगा हलचल

0 105

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री करते हुए Xiaomi ने भारत में Redmi Note 15 SE 5G को लॉन्च कर दिया है। यह हाल ही में आए Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन है, जिसे आकर्षक डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को तीन रंग और तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

कीमत और उपलब्धता
भारतीय बाजार में इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 7 अप्रैल से Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। यह कार्बन ब्लैक, क्रिमसन रिजर्व (रेड) और फ्रॉस्टेड व्हाइट रंगों में मिलेगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबा बैकअप देने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स और सुरक्षा
यह डिवाइस डुअल बैंड वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, USB टाइप-C और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। साथ ही डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP65 और IP66 रेटिंग दी गई है।

मुकाबला इन स्मार्टफोन्स से
बाजार में यह फोन vivo T5x 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और Redmi Note 15 5G जैसे डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.