रिटायर्ड फौजी ने हथौड़ा मारकर किया पत्नी का कत्ल, बेटी बोली-दूसरी शादी करना चाहते हैं पापा

0 2,536

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव बरौला में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हथौड़ा का प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या से सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। फौजी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मृतका की पुत्री ने पिता पर दूसरी शादी करने के लिए मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। यशपाली (55) की हत्या के बाद उसकी एक पुत्री ने बताया कि उसके दो भाई थे, जिनकी मौत के बाद उसके पापा को अपनी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसी के चलते वह उसकी माता के साथ मारपीट करते थे।

गांव बरौला में रिटायर्ड फौजी समय सिंह (62 वर्ष) अपनी पत्नी यशपाली (55 वर्ष) के साथ रहता था। उसकी दो विवाहित पुत्रियां अनूपशहर तथा शिकारपुर में अपनी ससुराल में रहती हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी ने सोमवार को दिन के समय पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पुत्री को घटना की जानकारी मिली तो वह मायके पहुंची। मायके पहुंची पुत्रियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। यशपाली की बेटी ने बताया कि पिता द्वारा मां के साथ मारपीट किए जाने के बारे में उन्होंने पुलिस को वर्ष 2016 से अब तक कई बार शिकायत कर पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि जिसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को उसके पिता ने माता के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस के अनुसार उन्हें मृतका की पुत्रियों ने शाम को सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे से उनका संपर्क उनकी माता से नहीं हो पा रहा था। फोन भी बंद आ रहा था। जिसके चलते मृतका की दोनों बेटियां शाम को घर पहुंची। जहां पर उनकी मां का शव मिला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.