विद्यार्थियों हेतु आई कैंप, बालिकाओं के एचवीपी वैक्सीनेशन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

0 152

गौतमबुद्धनगर: जनपद में विद्यार्थियों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर तथा बालिकाओं के सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने छात्रों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों को आच्छादित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, ताकि बच्चों में समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान हो सके।

इसके साथ ही बालिकाओं के सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान को गति देने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाए। इसके लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.