आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष सातवें दिन भी सीबीआई के समक्ष हुए पेश

0 250

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व प्रिसिंपल डॉ संदीप घोष को गुरुवार को भी सीबीआई के समक्ष पेश किया गया, और यह सातवां दिन था जब उनकी पूछताछ की जा रही थी।

सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, डॉ घोष के जवाबों में लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं, जो कि जांच की प्रगति को प्रभावित कर रहे हैं। इस कारण सीबीआई की उनसे पूछताछ जारी है। डॉ घोष सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उन्हें सातवें दिन भी जिरह का सामना करना पड़ा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.