सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में दरार!

0 567

नई दिल्ली: भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्तों में दरार आने की खबरें सामने आ रही है। पाकिस्तानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। इन अटकलों को सानिया के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने हवा दे दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।

फिलहाल, सानिया और शोएब के रिश्ते में दरार आने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। दोनों ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है। डेली पाकिस्तान न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, शोएब किसी लड़की को डेट कर रहे हैं। अभी दोनों अलग-अलग घरों में रहे हैं। शुक्रवार को टेनिस प्लेयर ने बेटे इजहान के संग एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं। लगातार आ रहीं इस तरह की पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कते चल रही हैं।

बता दें कि सानिया-शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी। शादी के 10 सालों बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था। सानिया और शोएब मलिक की लव स्टोरी उन कहानियों में से है, जिसने दोनों देशों में हलचल मचा दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.