बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने 25 जिलों में 100 पुलों का किया उद्घाटन

0 566

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 25 जिलों में लगभग 100 पुलों का उद्घाटन किया। इसे एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलों से देश के समग्र विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी। शेख हसीना ने सोमवार को ढाका में अपने आधिकारिक आवास से 879 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुलों का उद्घाटन किया। ये पुल राजधानी से सीधा सड़क संपर्क स्थापित करते हैं। 33 मार्गों को नौका सेवाओं से मुक्त बनाते हुए सड़क संचार को सुचारु, तेज, आसान और सुरक्षित बना देंगे।

उद्घाटन किए गए पुलों में 46 चट्टोग्राम डिवीजन में, 17 सिलहट डिवीजन में, 14 बरिशल डिवीजन में, ढाका और राजशाही डिवीजन में सात-सात, मयमनसिंह डिवीजन में छह और रंगपुर डिवीजन में तीन शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुल कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित उपाय करने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा इससे माल का परिवहन और विपणन तेज और आसान होगा व आपदा में लोगों की मदद करना आसान होगा। प्रधानमंत्री ने सभी को बिजली और गैस के उपयोग में सतर्कता बरतने और अधिक खाद्य पदार्थो के उत्पादन का उपाय करने के लिए कहा, ताकि कोविड -19 और रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न वैश्विक संकट देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित न हो।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.