लखनऊ में शनिवार और रविवार को खुलेगा आरटीओ फिटनेस सेंटर

0 545

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्कूली वाहनों के फिटनेस कराने के लिए सार्वजनिक बंदी के बावजूद इस शनिवार और रविवार को आरटीओ फिटनेस सेंटर खुला रहेगा। परिवहन विभाग लखनऊ में बिना फिटनेस के चलने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सोमवार से सघन अभियान चलाने जा रहा है।

एक आंकड़े के अनुसार, लखनऊ में हर तीसरी स्कूल बस और वैन खतरनाक है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बिना फिटनेस के चलने वाले स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ऐसे में सोमवार से बिना फिटनेस के स्कूल वाहन सड़क पर पकड़े गए तो परिवहन विभाग परमिट के साथ स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र लिख सकता है।

लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज ने शुक्रवार को बताया कि स्कूली वाहनों के फिटनेस कराने के लिए सार्वजनिक बंदी के बावजूद इस शनिवार और रविवार को आरटीओ फिटनेस सेंटर खुला रहेगा। ऐसे में सोमवार से स्कूल बस और वैन बिना फिटनेस के सोमवार से सड़क पर चलते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.