सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने NMACC में बिखेरा जलवा, नीता अंबानी से मुलाकात बनी चर्चा का विषय

0 80

नीता और मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में हुए भव्य कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, इस इवेंट की सबसे बड़ी चर्चा बनी सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक की एंट्री। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल अंदाज में इवेंट में नजर आ रही हैं।

नीता अंबानी से हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात
सानिया चंडोक अपने सास-ससुर सचिन और अंजलि तेंदुलकर के साथ इवेंट में पहुंचीं और वेन्यू में सभी का ध्यान खींचा। पैपराजी के वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुलकर परिवार की तीनों महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा और बहू सानिया को नीता अंबानी से मिलवाया। इस दौरान नीता अंबानी ने सानिया को गले लगाया और सारा को भी फोटो के लिए पोज देने को कहा।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने 13 अगस्त, 2025 को सगाई की थी और 5 मार्च, 2026 को मराठी रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। शादी की थीम पंजाबी और मराठी संस्कृति का खूबसूरत मेल थी। अर्जुन इस इवेंट में मौजूद नहीं थे।

सानिया चंडोक कौन हैं?
सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। वह सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में पहचान है। सानिया इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ जैसी मशहूर आइसक्रीम पार्लर की मालकिन हैं। इसके अलावा, वह भारत के पहले लग्जरी पेट स्पा ‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक भी हैं, जो कुत्तों और बिल्लियों के लिए कोरियन माइक्रोबबल्स थेरेपी और CO2 जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसी सुविधाएं देती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.