सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ के 1 दिन में होंगे 16 हजार शो, 100 देशों में 1200 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

0 471

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज यानि कि शुक्रवार को ईद के मौके सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से था। वहीं ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचाने वाली है। जी हां, सलमान खान की ये फिल्म कई स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

जिसकी जानकारी खुद एक्टर के प्रोडक्शन्स ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट के जरिए दिया गया है। बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भारत में साढ़े चार हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी। वहीं, 1 दिन में इसके 16 हजार शो होंगे। विदेशों में यह फिल्म 1200 स्क्रीन पर रिलीज होगी। वहीं यह फिल्म 100 देशों में रिलीज होगी। फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसका कई गाना रिलीज हो चुका है। जो प्रशसंकों को बेहद पसंद आया है। सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बाद ‘टाइगर 3’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ में भी दिखाई देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.