सानिया मिर्जा लेंगी टेनिस से संन्यास, इस टूर्नामेंट में खेलेंगी आखिरी बार

0 422

नई दिल्ली. खेलों से मिली एक खबर के अनुसार, भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अब टेनिस (Tennis) से संन्यास (Retirement) लेने का ऐलान कर दिया है। जी हां, छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अगले महीने फरवरी में दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट के बाद प्रोफेशनल टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कहेंगी। उन्होंने टेनिस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी।

बात अगर अचिवमेंट की करें तो, सानिया तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और 3 बार मिक्स डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। संन्यास लेने से वे पहले इसी महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में भाग लेंगी। सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है।

सानिया मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड (2004), पद्म श्री अवॉर्ड (2006), राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015) और पद्म भूषण अवॉर्ड (2016) से भी सम्मानित हैं। इसके साथ ही सानिया ने अब तक 6 बड़ी चैम्पियनशिप में मेडल जीते हैं। उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.