कंझावला केस की सबसे अहम गवाह पर बड़ा खुलासा! ‘ड्रग्स’ रखने की आरोपी है निधि, अब जमानत पर बाहर

0 311

नई दिल्ली. जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुए कंझावला कांड (Kanjhawala Case) से पूरा देश सकते में है। वहीं अब इस केस की सबसे बड़ी गवाह निधि (Ndihi) को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।जानकारी के अनुसार निधि पर 2020 में ड्रग्स रखने के आरोप में एक केस दर्ज हुआ था। दरअसल स की सबसे बड़ी गवाह निधि तेलंगाना से गांजा लेकर आगरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई थी।निधि के साथ समीर और रवि के नाम के दो लड़के भी गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल इस ड्रग्स केस में निधि जमानत पर चल रही है।

जानकारी दें कि, बीते शुक्रवार को कंझावला कांड एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक पुलिस इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में, उन्होंने आशुतोष को बुध विहार से गिरफ्तार किया जबकि मामले में अन्य आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार शाम को सुल्तानपुरी थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

वहीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा पांच दिन की रिमांड मांगे जाने के बाद उन्हें तीन दिन की हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी। गौरतलब है कि, कंझावला में बीते रविवार की तड़के अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई। घटना में युवती की मौत हो गई थी। अदालत ने बृहस्पतिवार को पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिन के लिए बढ़ा दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.