2 जनवरी को भी नहीं खुलेंगे स्कूल, 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

0 149

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी ठंड के चलते कई जिलों में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। मेरठ और बागपत में दो जनवरी को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 दिसंबर 2025 को आदेश जारी कर एक जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद अलग-अलग जिलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों पर भी लागू रहेगा।

मेरठ, बागपत, आगरा में स्कूल बंद
मेरठ, बागपत और आगरा में भी कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। आगरा में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, बागपत में भी दो जनवरी को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में शनिवार के दिन भी कई स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम
पूर्वी यूपी में 2 जनवरी तक घना कोहरा रहने के आसार हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी और बिहार में जनवरी में औसत से ज्यादा कोल्ड वेव रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 4-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कानपुर में बुधवार को न्यूतन तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिनों (2-4 जनवरी) में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जिससे रात की ठिठुरन थोड़ी कम होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.