देवरिया | युवती को घर में अकेला देख आरोपी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास | विरोध पर युवती का कान काटा

घर में अकेली थी युवती, आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए हुआ फरार |

0 623

देवरिया | जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में  युवक ने युवती को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया , पीड़िता के विरोध करने पर पीड़िता के कान को दांत से काट लिया , जिससे युवती लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।  

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपनी झोपड़ी में काम कर रही थी। युवती को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक दबे पांव उसकी झोपड़ी में घुस आया। युवती जब तक कुछ समझ पाती उसके पहले ही उसने युवती को दबोच लिया। युवती छुड़ाने का प्रयास करने लगी। युवती जब नहीं छूट पाई तो उसने शोर मचा दिया।

पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ थाने जाकर पुलिस को इस घटना के बारे में अवगत करायी |

इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का बायां कान अपने दांत से काट लिया। और युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने अपने मां-बाप को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना गौरी बाजार पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष गौरी बाजार विपिन मलिक ने बताया कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आई थी। उसने पूरे घटनाक्रम को बताया। लिखित तहरीर मिली है। छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read : बरहज/देवरिया : चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत , परिजनों में शोक

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.