शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट 8 अक्तूबर तक बंद

0 151

चंडीगढ़ः एयरफोर्स डे की तैयारियों के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट 8 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इंटरनैशनल ऐयरपोर्ट 8 अक्तूबर तक बंद रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी नोटम के अनुसार 30 सितंबर से 8 अक्तूबर तक सुबह 9.00 से 10.30 और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. राकेश आर.सहाय ने बताया कि एयरफोर्स द्वारा एयरफोर्स डे की तैयारियों के चलते दोपहर तक फ्लाइट ऑप्रेशंस बंद कर दिया गया हैं। इसकी जानकारी एयरलाइंस कंपनियों को दे दी गई है। कुछ एयरलाइंस ने रि-शैड्यूल तो कुछ को रद्द किया गया है। उन्होंने पैसेंजरों से अनुरोध किया है कि फ्लाइट्स का ऑनलाइन स्टेटस जरूर देखें, उसके बाद ही पहुंचे। इसके साथ ही बताया कि कुछ एयरलाइंस ने नया शैड्यूल जारी कर दिया। नोट्म जारी होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी फ्लाइट्स की टाइमिंग में परिवर्तन कर दिया है। इसके तहत शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-55 निर्धारित समय से 55 मिनट देरी से रवाना होगी। अब शुक्रवार से फ्लाइट 18.35 पर उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने नोट्म के दौरान डोमैस्टिक जाने व आने वाली फ्लाइटो के समय में परिवर्तन कर दिया है।

विस्तारा ने समय बदला
विस्तारा एयरलाइंस की तरफ से जिन फ्लाइटो के समय में परिवर्तन किया गया हैं उनका शैड्यूल जारी कर दिया गया हैं। जो इस प्रकार से हैं..

यू.के.706 दिल्ली से चंडीगढ़ 14.05 बजे
यू.के.707 चंडीगढ़ से दिल्ली 14.40 बजे
यू.के. 659 हैदराबाद से चंडीगढ़ 14.00 बजे
यू.केय 660 चंडीगढ़ से हैदराबाद 14.45 बजे
यू.के. 657 बैंगलोंर से चंडीगढ़ 14.25 बजे
यू.के. 658 चंडीगढ़ से बैगलोंर 15.00 बजे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.