शालिनी सिंह नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) में संरक्षक सदस्य बनीं
वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री और अधिवक्ता शालिनी सिंह ने NCF से जुड़कर समाज सेवा को नई दिशा दी
नोएडा: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छह बार के लोकसभा सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री एवं अधिवक्ता श्रीमती शालिनी सिंह अब नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) से संरक्षक सदस्य के रूप में जुड़ गई हैं। शालिनी सिंह नोएडा की स्थायी निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह NAFED चेयरमैन श्री विशाल सिंह की अर्धांगिनी हैं, जो सामाजिक कार्यों में सदैव उनका सहयोग करते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से मेधावी छात्रा रहीं शालिनी सिंह ने छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वह एक बड़े शैक्षणिक संस्थान का संचालन कर रही हैं, जिसके अंतर्गत कई स्कूल सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाली शालिनी सिंह अपने मिलनसार एवं सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने के साथ-साथ समाज सेवा को अपना ध्येय मानती हैं। उन्हें प्रेरणा अपने पिता श्री बृजभूषण शरण सिंह से मिली है, जो हमेशा से समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। गौरतलब है कि शालिनी सिंह के भाई श्री प्रतीक भूषण सिंह (सांसद) और श्री करण भूषण सिंह (विधायक) भी भाजपा से सक्रिय राजनीति में हैं और अपनी बहन के सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देते रहते हैं। नौएडा सिटीजन फोरम से शालिनी सिंह का जुड़ना संगठन के सामाजिक सरोकारों को और मजबूती देगा।