नोएडा: नोएडा, सेक्टर-71 स्थित जागृति अपार्टमेंट में भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में शालिनी सिंह का भव्य स्वागत किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने ढोल-नगाड़ों, गुलाल और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया।
शालिनी सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की सुपुत्री एवं युवा क्रांति सेना की मुख्य संरक्षक हैं। हाल ही में उन्होंने नोएडा इंडोर स्टेडियम में प्रो रेसलिंग लीग का सफल आयोजन कराया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया।
सतपाल यादव ने कहा कि शालिनी सिंह नोएडा में एक उभरती हुई युवा नेता के रूप में सामने आ रही हैं, जो खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में उनके सहयोग से कुश्ती खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता दी जाएगी तथा अखाड़े का निर्माण कर कुश्ती खेल को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर शालिनी सिंह ने सांसद एवं कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण भूषण सिंह से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कराया। सतपाल यादव ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विनोद सोनी, चक्रधर मिश्र, पंकज सागर, नीरज गुप्ता, जे.के., श्रीमती सपना शर्मा, बबीता चौधरी, लवली गुप्ता, पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, बिजेंद्र राय, राहुल यादव, गोला पहलवान, भाजपा नेता मिथिलेश राय सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे।