Shani Uday 2026: 21 अप्रैल से बदलेगी किस्मत, शनि के उदय से इन 4 राशियों पर बरसेगी खास कृपा

0 33

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में उनकी चाल और स्थिति में होने वाला हर बदलाव सभी राशियों के जीवन पर गहरा असर डालता है। साल 2026 में 21-22 अप्रैल को शनि देव मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।

शनि उदय का क्या होता है असर?

जब शनि ‘अस्त’ अवस्था से निकलकर ‘उदय’ होते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। खासतौर पर वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी संकेत दे रहा है।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय एकादश भाव में होगा। यह स्थिति धन लाभ के मजबूत संकेत दे रही है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि: करियर में मिलेंगे बड़े मौके

मिथुन राशि वालों के लिए शनि दशम भाव में उदित होंगे, जो करियर और प्रोफेशन में तरक्की का संकेत है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सराहना और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विस्तार का यह सही समय माना जा रहा है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।

तुला राशि: शत्रुओं पर जीत और राहत का समय

तुला राशि के लिए शनि का उदय छठे भाव में हो रहा है, जिसे शत्रु और प्रतिस्पर्धा का भाव माना जाता है। इस दौरान विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि: आत्मविश्वास और आय में बढ़ोतरी

मकर राशि शनि की अपनी राशि मानी जाती है। ऐसे में यहां शनि का उदय जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और साहस में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं लाभदायक साबित होंगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.