सितंबर में कर सकती हैं शेख हसीना भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

0 627

नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत का दौरा कर सकती हैं। शेख हसीना अपना ये दौरा सितंबर में कर सकती हैं और इस दौरान व्यापार, संपर्क और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बड़ी चर्चा के हो सकती है। गुरुवार को ही हसीना ने बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय के अधिकारों की बात करते हुए कहा था कि अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों से अपने आप को अल्पसंख्यक नहीं मानने की अपील की थी।

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बांग्लादेश की पीएम हसीना 5 सितंबर को भारत आ सकती हैं। ये भी बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय, सुरक्षा अधिकारियों और ढाका की टीम समेत भारत से इस दौरे के संबंध में काफी चर्चाएं की जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह 8 सितंबर तक भारत में रहेंगी।

चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा भी कर सकती हैं। 8 सितंबर को ढाका वापस लौट सकती हैं। खबर है कि पीएम मोदी अपनी बांग्लादेशी समकक्ष के साथ संयुक्त रूप से वर्चुअली ‘स्वाधीनता सड़क’ का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

6 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, संपर्क और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर अहम चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा सूत्रों ने ये भी बताया कि भारत और बांग्लादेश सीमा प्रबंधन, विकास सहयोग पर भी बातचीत हो सकती है। सबसे ख़ास बात ये है कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार हसीना भारत यात्रा पर आ रही हैं। इससे पहले वह 2019 में भारत दौरे पर आई थीं। वहीं, पीएम मोदी भी बीती मार्च में बांग्लादेश गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.