भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए गए शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी, इन नेताओं को मिली एंट्री

0 374

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बुधवार को बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को इसका सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा राज्यसभा सदस्य व पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव और वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया सहित कुल छह नेताओं को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

बोर्ड के अन्य सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष (सचिव) शामिल हैं। जेपी नड्डा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। संसदीय बोर्ड भाजपा का सबसे शक्तिशाली बोर्ड या समिति है और सारे अहम फैसले इसके जरिए ही लिए जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.