Kashmiri Pandit Killing:और कब तक कश्मीरी पंडितों का नाम पूछकर बरसाई जाएगी गोलियां

0 558

Kashmiri Pandit Killing:जम्मू कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडितों पर हमला किया गया मंगलवार को आतंकियों ने सेब के बाग में कश्मीरी पंडित भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। जिसमें सुनील कुमार की मौत हो गई वहीं गंभीर घायल उनके भाई पितांबर नाथ पंडित उर्फ पिंटू को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पिंटू ने बताया कि आतंकियों ने उनका नाम पूछकर उन्हे गोली मारी थी।

बता दें, आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है। आतंकियों के लगातार हमलों से कश्मीरी पंडितों में देशहत है। जम्मू कश्मीर राज्य के कई इलाकों में लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से सुरक्षा देने की मांग भी की।

और कब तक होगी कश्मीर में ऐसी वारदातें

12 मई को बड़गाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी।

13 मई को पुलवामा के गडूरी गांव में पुलिसकर्मी रियाज़ अहमद की हत्या कर दी गई।

17 मई को बारामूला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला किया, राजौरी के सेल्समैन रंजीत सिंह का कत्ल कर दिया।

25 मई को बड़गाम में घर में घुसकर टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की हत्या कर दी।

2 जून को बड़गाम में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मारी, एक की मौके पर ही हुई थी मौत।

2 जून को ही कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक कि आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

18 जून को पुलवामा में पुलिस सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की हत्या की गई।

अब सवाल ये उठता है की आखिर कब तक होती रहेंगी ऐसी हत्यांए कब प्रशासन सख्त फैसला लेगी।

 

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट में आज होगी फीफा के इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित करने के मामले की सुनवाई

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.