शॉकिंग! ‘यहां’ पुरुष मरने के बाद अपनी इच्छा पूरी करने के लिए करते हैं ‘एक’ दिन की शादी, जानें क्या हैं माजरा

0 465

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सी परंपराएं ऐसी है जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाएंगे। जैसा की हम सब जानते है विवाह को एक पवित्र बंधन माना जाता है। वैसे ही अलग-अलग देशों में शादी के अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं। लेकिन वर्तमान में एक अलग विवाह पद्धति की चर्चा हो रही है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि जिस शादी की हम बात कर रहे है यह वह शादी किसी भी आम शादी की तरह ही है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ये शादी सिर्फ एक दिन के लिए है। आइए यहां जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा…

चर्चा में है एक दिन शादी
बता दें कि इसमें दुल्हन को एक दिन के लिए पत्नी बनाने के पैसे भी मिलते हैं। पुरुष शादी करते हैं क्योंकि वे मृत्यु के बाद जो चाहते हैं उसे पा सकें इसलिए ये एक दिन का ब्याह करते हैं। जी हां इन दिनों ऐसी शादियों की चर्चा इस समय चीन में हो रही है। यहां लोग कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक दिन के लिए शादी करते हैं।

क्या है मान्यता
इसलिए इसे एक दिवसीय विवाह कहा जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रांत में ऐसी शादियां बेहद आम हैं। यहां एकल पुरुष मृत्यु के बाद अपने परिवार की कब्रों में दफन होने के लिए ऐसा कर रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में माना जाता है कि जो पुरुष शादी नहीं करते वे गुआंगन होते हैं। उन्हें पारिवारिक कब्रों में नहीं दफनाया जाता। साथ ही, परिवार में पुरुषों की कई पीढ़ियां अकेली रहती हैं।

क्यों किस शादी
दरअसल इस बारे में ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से पुरुषों को पारिवारिक कब्रों में दफनाने की अनुमति दी जाती है, उनकी देखभाल परिवार की अगली पीढ़ी द्वारा की जाती है और वे कागजी मुद्रा से अन्य चीजों का आनंद ले सकते हैं। वू नाम की एक महिला ऐसी शादियां कराने का कारोबार करती है। वह कहती हैं कि उनकी कई प्रोफेशनल दुल्हन हैं।

1 दिन के लिए दुल्हन को देते इतने पैसे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वू एक दिन की शादी के लिए पुरुषों से 41,000 रुपये लेती है और 11,000 रुपये अपने पास रखती है। शादी के बाद पुरुष अपनी एक दिन की पत्नी के साथ परिवार की कब्र पर जाता है, ताकि उनके पूर्वजों को पता चले कि वह शादीशुदा है। इस तरह उसे फिर मौत के बाद उसके खानदानी कब्र में दफनाने की मानों अनुमति मिल जाती हैं क्योंकि वह विवाहित हो जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.