महाराष्ट्र : नांदेड़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर कुएं में गिरा, छह मजदूरों के डूबने की आशंका

0 375

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर (tractor ) के कुएं में गिरने से छह मजदूरों (six workers ) के डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में खेती के काम से जा रहे मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। हादसे में छह लोगों के डूबने की आशंका है।

बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था
नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7.30 बजे अलेगांव गांव में हुआ। उन्होंने कहा, ‘ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे खेत में हल्दी की कटाई करने जा रहे थे। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाका फिसलन भरा था।’

अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ
अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोगों ने खुद को बचा लिया, जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर का पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.