उत्तर प्रदेश में अब तक 52.16 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

0 303

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में 5161 क्रय केन्द्रों के माध्यम अब तक 5216264.77 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 778048 किसानों को लाभान्वित करते हुए 11000.120 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 14418.62 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 75 प्रतिशत खरीद कर ली गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.