आज राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, करेंगी पदयात्रा

0 151

नई दिल्‍ली । कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) के चुनाव (Election) को लेकर रस्साकशी चल रही है. राजस्थान (Rajasthan) में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर भी घमासान मचा हुआ है. जयपुर से दिल्ली तक कांग्रेस में हलचल है तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) की उम्मीदवारी के कारण केरल से लेकर कर्नाटक तक भी गहमागहमी है.

केरल से कर्नाटक तक गहमागहमी राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर भी है और इसी गहमागहमी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चार दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं. 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. कांग्रेस अध्यक्ष अपने चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगी.

बताया जाता है कि सोनिया गांधी सुबह 8 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हो सकती हैं. सोनिया गांधी के सुबह 8 बजे मंड्या जिले के जक्कनहली से पदयात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगी और कुछ दूर तक अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ चलेंगी भी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कुछ दूर तक ही भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होकर चलने का कार्यक्रम है लेकिन इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने और उनके साथ पदयात्रा करने को लेकर उत्साहित हैं.

जब शुरू हुई थी यात्रा तब विदेश गई थीं सोनिया
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं. सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार अपने पुत्र राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा से जुड़ेंगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.