मेरठ मंडल के विशेष रोल प्रेक्षक ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर समीक्षा

0 275

गौतमबुद्धनगर: मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के लिए नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर भारत सरकार निखिल गजराज ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद गौतम बुद्ध नगर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत और बिंदुवार समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने मा० विशेष रोल प्रेक्षक को अब तक किए गए कार्यों का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन, मैपिंग, प्रपत्र-06 एवं प्रपत्र-08 पर हो रही कार्रवाई तथा SIR से संबंधित लंबित और पूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति शामिल थी। उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे कार्य में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।

विशेष रोल प्रेक्षक ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए तथा अधिकारियों को बताया कि मतदाता सूची में शुद्धता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि अत्यंत सावधानी और तथ्यात्मकता के साथ की जाए।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.