तेज रफ़्तार ट्रक ने 4 महिलाओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

0 71

पटना: बिहार के भागलपुर में बेकाबू हाईवा ट्रक ने 4 महिलाओं को रौंद डाला। इसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई, तो दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। यह हादसा सुल्तानगंज थानाक्षेत्र में गनगनिया के नजदीक हुआ। घटना मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे की है। ये सभी महिलाएं सुबह में टहल रही थी। तभी ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एक घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 80 को जाम किया।

हादसे की शिकार महिलाओं की पहचान सामने आ गई है। मृतका सरस्वती देवी और सविता देवी आपस में रिशेत्दार थी। दोनों गनगनिया की निवासी थी। रूपा कुमारी और पूजा देवी जख्मी बताई जा रहीं है। परिजनों ने बताया है कि रूपा कुमारी झाझा के कोरवाडीह की निवासी है। वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बहन के यहां गनगनिया आई हुईं थी। सुबह में चारों महिलाएं टहलने के लिए सुबह में घर से रवाना हुईं थी। टहलने के दौरान सड़क पर पीछे से ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

बताया जा रहा है कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। बरियारपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.