रायबरेली में 18 जून को होगा राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

0 609

लखनऊ: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज जनपद रायबरेली के महाराजगंज, शिवगढ़ तथा बछरावां विकासखंड के सभागार में सम्मानित नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किया। उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनता की सेवा करना हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास तथा आपकी हर समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव आपके साथ हूं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चहंुमुखी विकास के लिए कोई कसर न छोड़ें। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से ही उनकी पहचान होगी।

सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जनपद रायबरेली में संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। संग्रहालय के माध्यम से यहां के किसानों को तकनीकी खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने प्रधानों से कहा कि हर ग्राम सभा में एक बरात घर बनवाएं। उन्होंने बताया कि आगामी 18 जून को रायबरेली में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में देश व विदेश के कृषि से संबंधित वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उद्यान मंत्री ने ग्राम पंचायत भवानीगढ़ विकास खण्ड शिवगढ़ में अमृत सरोवर (सहलवा तालाब) का शिलान्यास किया। शिवगढ़ एवं महाराजगंज ब्लॉक में पौधारोपण किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.