जहांगीरपुरी में पुलिस पर फिर पथराव, महिलाओं ने किया हंगामा

0 782

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों की धर-पकड़ करने गई पुलिस पर पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पर चार-पांच पत्थर फेंके गए हैं Jahangirpuri violence. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आई है. दरअसल गोली चलाने वाले शख्स सोनू जो अभी फरार चल रहा है. उसकी साली को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आई थी. जिसके कारण स्थानीय महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया.

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर 17 अप्रैल को एक वीडियो सर्कुलेट हुआ था. जिसमें 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान (नीले कुर्ते में) एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए दिखा गया था. उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस टीम सीडी पार्क रोड स्थित उसके घर उसकी तलाशी व उसके परिजनों से पूछताछ के लिए गई थी Jahangirpuri violence. जवाबी कार्रवाई में घरवालों ने उनपर दो पथराव किए. हालांकि अब हालात काबू में हैं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

जहांगीरपुरी हिंसा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष एक पत्र याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से स्वत: संज्ञान लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट से जहांगीरपुरी हिंसा की निष्पक्ष जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का आग्रह किया गया है.

ये भी पढ़े: Corona Guidelines: नोएडा-गाजियाबाद-लखनऊ में मास्क पहनना अनिवार्य, UP सरकार का आदेश

रिपोर्ट – रुपाली सिंह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.