R. Madhavan Son Win Gold:आर माधवन के बेटे Vedaant Madhavan ने पराई धरती पर किया देश का सिर गर्व से ऊंचा।

0 512

R. Madhavan Son Win Gold:आर माधवन फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही टैलेंटेड एक्टर है। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। R Madhvan के बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने अपने पिता का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है। फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर फ़िल्मी सितारों के बचे उनके नक़्शे कदम पर चलकर एक्टिंग में अपना करियर बनाते है। लेकिन वेदांत ने अपने पिता के करियर को न चुनकर एक अलग ही रास्ता चुना।

साल 2022 में वेदांत माधवन ने Danish Open में स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे के मैडल लेने का एक वीडियो भी शेयर किया। आपको बता दें इससे पहले उन्होंने स्वीमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता था।

वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) एक एथलीट हैं। उनके पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। वेदांत ने डेनिस ओपन 2022 में हुए तैराकी प्रतियोगिता में पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। वहीं, भारत की और से साजन प्रकाश ने 200 मिटल बटरफ्लाई इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गर्व महसूस करवाया। अब 16 साल के वेदांत ने पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल कम्पटीशन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Also Watch:-Noida authority : noida ceo ritu maheshwari | greater noida authority | noida establishment day

आपको बता दें, वेदांत (Vedaant Madhavan) साल 2026 में होने वाले ओलंपिक में भारत की तरफ से खेलने वाले हैं। और अपने बेटे के इसी सपने को पूरा करने के लिए अभिनेता R Madhvan अपने पूरे परिवार के साथ पिछले साल दुबई शिफ्ट हो गए। अभिनेता ने बताया था की भारत में कोरोना के कारण ज्यादातर स्विमिंग पूल बंद थे। फिर उसके बाद जो स्विमिंग पूल खुले उसमें सुविधा नहीं थी।

Also Read:-जहांगीरपुरी में पुलिस पर फिर पथराव, महिलाओं ने किया हंगामा

रिपोर्ट: अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.