गया: लंगूराही पहाड़ी वाटरफॉल पर अचानक आया पानी, फंसे कई सैलानी

0 99

गया: बिहार के गया में एक झरने में अचानक पानी बढ़ने से कई सैलानी फंस गए। कई लोग पानी में बहने लगे, लेकिन एक-दूसरे की मदद से किसी तरह बचकर बाहर निकलने वहीं। एक लड़की पानी से बचने के लिए झरने के पार चली गई। वहीं, एक और लड़की पानी के बीच फंस गई। तेज बहाव के कारण वह चट्टान से टकरा गई और उसे चोट भी लगी है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, वीडियो देखकर यह समझा जा सकता है कि अगर समय रहते ये लोग एक-दूसरे की मदद नहीं करते तो कई लोग पानी में बह सकते थे।

घटना इमामगंज प्रखंड की है। यहां लंगूराही पहाड़ी वाटरफॉल में सैलानी रविवार की छुट्टी मनाने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी की तेज धार आ गई। झरने पर नहा रहे सैलानी कुछ कर पाते इससे पहले ही पानी की तेज धार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पानी की तेज धारा में फंसी छह लड़कियां
मौसम सामान्य होने के कारण वाटरफॉल पर रविवार को सैलानियों की भीड़ थी। लोग वाटरफॉल का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का सैलाब आने लगा। इस दौरान सैलानियों के बीच अफरा तफरी मच गई। सैलानियों के बीच जान बचाने को लेकर भगदड़ मच गई। पानी के तेज बहाव में 6 लड़कियां फंस गईं। पानी का बहाव इतना तेज था कि पानी की तेज धार में 6 लड़कियां बहने लगीं। वहां मौजूद सैलानियों ने लड़कियों को किसी तरह बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पानी के बीच फंसी लड़की
वीडियो में देखा जा रहा है एक युवक ने एक साथ 4 लड़की को बचाया। वहीं, एक लड़की पत्थर के सहारे वह बाहर निकली। एक और लड़की देर तक पानी की तेज धारी में फंसी थी, जो पत्थर से टकरा कर घायल हो गई। बाद में लड़की को निकाला गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.