पुत्रदा एकादशी पर सूर्य ने बदली अपनी चाल, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

0 319

नई दिल्ली: आज 16 अगस्त 2024 को सावन माह की पुत्रदा एकादशी है। पुत्रदा एकादशी को सावन के महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। पुत्रदा एकादशी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। सावन में पड़ने वाली इस एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

16 अगस्त, 2024 शुक्रवार को सावन पुत्रदा एकादशी के साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य का सिंह राशि में गोचर हो रहा है। इस दिन को ग्रह नक्षत्र की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिसे सिंह संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।सूर्य का गोचर आज रात 7.53 मिनट पर होगा, सूर्य हर 20 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। 16 अगस्त को ग्रहों के राजा का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक रूप से इन राशियों को धन-लाभ होने की संभावना है।

तुला
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत शुभ रहेगा। तुला राशि वालों को पैसों से जुड़े काम बनेंगे, आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप लंबे समय से बिजनेस में जिस डील का इंतजार कर रहे थे, वो पूरी हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिर्वतन धन के मामले में शुभ रहेगा। इस दिन आपको आर्थिक लाभ के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है, जिससे आपकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। बिजनेस करने वालों को भी लाभ मिल सकता है।

पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि

पुत्रदा एकादशी तिथि 15 अगस्त 2024, गुरुवार को रात 10.26 मिनट पर शुरु हो चुकी है। पुत्रदा एकादशी तिथि का समापन 16 अगस्त 2024, शुक्रवार को 9.39 मिनट पर होगा।
वहीं व्रत का पारण 17 अगस्त, शनिवार को सुबह 05.51 मिनट से 08.05 मिनट तक कर सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.