OTT पर रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर 2, अब घर बैठे देखें सुपरहिट फिल्म

0 74

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का लंबे इंतजार के बाद सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब ओटीटी पर रिलीज हो चुका है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टी-सीरीज और जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। थिएटर में 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से सराहना मिली।

फिल्म की कहानी
‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के किरदार में कमबैक किया है। फिल्म में मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा पेश किया गया है, जिसमें बसंतर की लड़ाई और ऑपरेशन चंगेज खान जैसी लड़ाइयों को दिखाया गया है। फिल्म भारतीय सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और रणनीति को पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से उभारती है।

ओटीटी पर कहां देखें बॉर्डर 2
थिएटर की हिट के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। सनी देओल की यह फिल्म आज यानी 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शक अब घर बैठे ही इस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.