ज्‍यादा तनाव लेना सेहत को पड़ सकता है भारी, चपेट में ले सकती है गंभीर बीमारियां

0 474

नई दिल्ली : लगातार स्ट्रेस या तनाव में रहना आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है. ये आपकी हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है. साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों और स्किन डिजीज की वजह भी बन सकता है.

पेट से जुड़ी बीमारियां
तनाव की वजह से पेट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती है. इससे पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या लगातार बनी रहेगी.

स्किन डिजीज
अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं तो इससे त्वचा संबंधी रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है. स्ट्रेस से सोरायसिस और मुहांसों की समस्या हो सकती है.

वजन बढ़ने की समस्या
लंबे समय तक तनाव में रहने से आपका वजन बढ़ सकता है. ये डायबिटीज और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा देता है. इससे शरीर में हार्मोन का बैलेंस भी बिगड़ता है.

सिरदर्द
अक्सर तनाव में रहने से सिरदर्द और बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है. लगातार तनाव में रहने से माइग्रेन का खतरा बढ़ जाता है.

हृदय रोगों का खतरा
अधिक तनाव में रहने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है. एंग्जाइटी आपकी हार्ट हेल्थ पर खराब असर डालती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.