Tata Steel की बड़ा फैसला, नौकरी के लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से मांगे आवेदन

0 389

रांची : टाटा स्टील ने अलग-अलग लोकेशंस पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह कि इन पदों पर भर्ती के लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। टाटा स्टील प्रबंधन ने रूढ़ीवादी विचारों को पीछे छोड़ते हुए नियुक्ति के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने की शुरुआत की है। टाटा स्टील का कहना है कि इससे समावेशी माहौल बनाने में मदद मिलेगी। प्रबंधन के मुताबिक टाटा स्टील समाज में ट्रांसजेंडर लोगों को मुख्यधारा में लाने के महत्व को पहचानती है। इसलिए अलग-अलग इकाइयों में कई पदों पर भर्ती के लिए लिए ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हर साल लगभग 35 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन करने के मामले में टाटा अग्रणी वैश्विक कंपनी है। टाटा ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को नौकरी देने के फैसले पर कहा, आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती से पहले पदों की जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा या इंटरव्यू देना पड़ेगा।

योग्यता के बारे में टाटा स्टील ने बताया, अंग्रेजी में मैट्रिकुलेशन या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से कोर्स करने वाले पात्र उम्मीदवार संबंधित पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी विषय में स्नातक या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त संस्था में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी भी विषय में बीई/बीटेक में डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भी टाटा स्टील में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.