किम जोंग उन की आंखों से छलके आंसू, जानें उत्तर कोरिया के शासक क्यों हो गए भावुक

0 364

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरियन महिला से ज़्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है. जब वह इसको लेकर अपील कर रहे थे, उस समय उनके आंखों से आंसू छलग गए. किम जोंग की आंखों में आंसू देश वहां मौजूद सारी महिलाएं रोने लगीं. सोशल मीडिया पर कोरियाई तानाशाह के भावुक होने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

किम जोंग उन ने अपनी भावुक अपील में अपने देश की महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने और उन्हें कम्युनिस्टों की तरह बड़ा करने के लिए कहा. इस भाषण के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में माताओं के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किम ने नॉर्थ कोरिया की घटती जन्म दर को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया.

वीडियो में किम रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्म दर में गिरावट को रोकना और बच्चों की अच्छी देखभाल और शिक्षा प्रदान करना हमारे सभी पारिवारिक मामले हैं, जिन्हें हमें अपनी माताओं के साथ मिलकर हल करना चाहिए. दरअसल, किम जोंग उन का भाषण फर्टिलिटी रेट बढ़ाने, बच्चे के पालन-पोषण और देश की ताकत बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका पर केंद्रित था.

किम जोंग उन ने देश के भविष्य को आकार देने में माताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सभी माताओं को समाज और अपने परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए.

बता दें कि उत्तर कोरिया में फर्टिलिटी रेट 1.8 दर्ज की गई है. उत्तर कोरिया ऐसा कोई पहला देश नहीं है जहां फर्टिलिटी रेट कम है. नॉर्थ कोरिया के पड़ोसी दक्षिण कोरिया में जन्म दर कम दर्ज की गई है. यहां फर्टिलिटी रेट 0.78 है. वहीं जापान में 1.26 है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.