जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों का हमला, सेना की गाड़ी पर की फायरिंग

0 258

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी (Army vehicle) पर घात लगाकर फायरिंग (firing) की गई है। एक महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला था। घात लगाकर किए गए इस हमले का जवानों ( soldiers) ने भी करारा जबाव दिया। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी (firing) जारी है। वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सुरनकोट इलाके (Surankote area) में डेरा की गली, जिसे डीकेजी के नाम से भी जाना जाता है, में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद कार्रवाई में दो कैप्टन सहित सैनिक शहीद हो गए थे।

यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों का गढ़ और सेना पर बड़े हमलों का केंद्र बन गया है। इस साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ क्षेत्र में दोहरे हमलों में 10 सैनिक शहीद हुए थे। 2003 से 2021 के बीच यह क्षेत्र काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया था, जिसके बाद लगातार मुठभेड़ होने लगीं। पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक सैनिक शहीद हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.