पाकिस्तान में आतंकियों ने ट्रेन को बनाया शिकार, धमाका कर के 3 डिब्बों को डिरेल किया

0 8,169

नई दिल्ली: आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तान को ही लंबे समय से भारी पड़ता रहा है। अब पाकिस्तान में एक बार फिर से आतंकी वारदात सामने आई है। पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्वी सिंध प्रांत में आतंकियों ने सोमवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया है। आतंकियों द्वारा किए गए विस्फोट के कारण क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस पूरी घटना में 1 शख्स के घायल होने की खबर सामने आई है।

कैसे हुई पूरी वारदात?
पाकिस्तान के रेलवे अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण पटरी को बहाल करने में कई घंटों का समय लग सकता है। सिंध प्रशासन ने धमाके की इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सुक्कुर रेलवे के मंडल अधीक्षक जमशेद आलम ने जानकारी दी है कि जाफर एक्सप्रेस पेशावर से क्वेटा जा रही थी, तभी सिंध प्रांत के शिकारपुर के पास हुए एक विस्फोट हुआ जिस कारण ट्रेन वहां फंस गई। रेलवे अधिकारी के मुताबिक, विस्फोट के बाद, ट्रेन परिचालन रोक दिया गया है। घटना के तुरंत बाद बचाव दल को मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

पहले भी हो चुका ट्रेन पर हमला
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ट्रेन को आतंकियों द्वारा शिकार बनाया गया है। बीते जून महीने में रेल पटरियों पर विस्फोट कर के जैकबाबाद के पास जाफर एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। कथित तौर पर पर प्रतिबंधित बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। वहीं, इसी साल 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। आतंकवादियों ने इंजन पर गोलीबारी की और 400 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.