राजधानी में हवा अब भी ‘ख़राब’! बढ़ी ठंड, आज न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, मौसम में सबसे कम

0 301

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में बृहस्पतिवार को ठंडक बढ़ गई और धुंध भी छाई रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.