Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन से लेकर कैमरा फीचर्स तक कंपनी ने उठाया पर्दा

0 104

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपनी नई F सीरीज को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन, रंग विकल्प और कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यूजर्स के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

15 अप्रैल को भारत में होगी लॉन्चिंग
Oppo ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि Oppo F33 Pro 5G और स्टैंडर्ड Oppo F33 5G को 15 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह दोनों स्मार्टफोन कंपनी की F सीरीज के नए एडिशन के तौर पर पेश किए जाएंगे।

तीन आकर्षक रंगों में मिलेगा Oppo F33 Pro 5G
कंपनी के मुताबिक, Oppo F33 Pro 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शन्स—मिस्टी फॉरेस्ट, स्टारी ब्लू और पैशन रेड—में उपलब्ध कराया जाएगा। इन रंगों के साथ फोन का प्रीमियम लुक यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

कैमरा सेटअप में मिलेंगे दमदार फीचर्स
Oppo F33 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OV50D40 सेंसर होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी मौजूद रहेगा। कैमरा मॉड्यूल आयताकार डिजाइन में होगा, जिसमें रिंग एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

फ्रंट कैमरा और वीडियो फीचर्स भी खास
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री होगा। इसमें GC50F6 सेंसर, f/2.0 अपर्चर, 18mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, डुअल-व्यू वीडियो और कलरफुल फ्रंट फिल लाइट जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे।

AI कैमरा इफेक्ट्स से बेहतर फोटो एक्सपीरियंस
इस हैंडसेट में नेचुरल लाइट, फ्लैशलाइट, रिम लाइट और स्टूडियो लाइट जैसे कैमरा इफेक्ट्स के साथ AI पोर्ट्रेट ग्लो फीचर भी मिलेगा, जो फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम फील
डिजाइन की बात करें तो Oppo F33 Pro 5G में फ्लैट बैक और फ्लैट फ्रेम दिया जाएगा। इसके रियर पैनल पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और रिंग एलईडी फ्लैश दिया गया है। पैनल के निचले हिस्से में Oppo का लोगो बीच में नजर आएगा। फोन एंड्रॉयड आधारित ColorOS के किसी वर्जन पर काम करेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.